बच्चों को अध्ययन सामग्री बांटकर शिक्षा के लिए किया जागरूक
संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल ने शिक्षा सामग्रीबांटी।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल के नेतृत्व में सेवा सप्ताह के तीसरे दिन झुग्गी झोपड़ियां नजदीक गीता भवन पर बच्चों को कापी-पेंसिल बांटी गई। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल खेरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बांसल लाजपत गर्ग ने विशेष तौर पर शिरकत की। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि सेवा सप्ताह का एक ही उद्देश्य है, पिछड़े व अति-पिछड़े लोगों की उनके मोहल्ले में जाकर उनकी सुध लेकर उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए जागरूक करना। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता के लिए गरीब जनता को वोट बैंक के लिए प्रयोग किया है, न कि उनका भला करने के लिए परंतु भाजपा ही असल में गरीबों का भला चाहती है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की पीड़ा है कि आजादी के बाद भी गरीब की हालत दयनीय है, उसे ऊंचा उठाने के लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. जगमिदर सैनी, शैली बांसल, योगेश गर्ग, संदीप जिदल, धीरज गोयल, जरनैल सिंह ढोट, लक्ष्मण रैगर, भगवान दास कांसल, ध्रुव बांसल, सौरव बांसल, अशोक घोगा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।