विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संगरूर में नशा तस्करों पर शिकंजा, 12 ग्राम हेरोइन; 20 नशीली गोलियां और 30 बोतलें देसी शराब बरामद

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:45 PM (IST)

धूरी पुलिस ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की ...और पढ़ें

धूरी पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, चिट्टा व शराब बरामद, 4 गिरफ्तार।

धूरी पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, चिट्टा व शराब बरामद, 4 गिरफ्तार।

HighLights

  1. धूरी पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर नशा पकड़ा।

  2. 12 ग्राम चिट्टा, 20 नशीली गोलियां, 30 बोतल शराब जब्त।

  3. 8 नशा पीड़ितों को उपचार हेतु ओओएटी सेंटर भेजा गया।

संवाद सहयोगी, धूरी (संगरूर)। जिला संगरूर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों व नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए युद्ध नशों के विरुद्ध व पिंडां दे पहरेदार अभियानों के तहत की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत सब डिवीजन धूरी पुलिस ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक की गई प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट साझा की है।

एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि धूरी के अधीन आने वाले थानों की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस सप्ताह के दौरान चार अलग अलग मामले दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम चिट्टा, 20 नशीली गोलियां व 30 बोतलें देसी शराब बरामद की गईं।

इसके साथ ही, नशे की दलदल में फंसे आठ व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार के लिए ओओएटी सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अदालती कार्रवाई में तेजी लाते हुए 10 पुराने मामलों की जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किए हैं।

आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए 48 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 155 वाहनों के चालान काटे गए।

वहीं, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए 90 लोगों के खिलाफ धारा 172 के तहत एहतियाती कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके अलावा संपर्क प्रोजेक्ट के तहत थानों व पुलिस चौकियों की टीमों ने गांव-गांव जाकर पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें कीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।