सुनाम के वार्ड 14 में 32 लाख से करवया जाएगा विकाय
सुनाम स्थानीय वार्ड नंबर 14 में 32 लाख रुपयों से विकास कार्य पूरे जोरों चल रहे है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 06:10 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:07 AM (IST)
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : वार्ड 14 में 32 लाख रुपयों से विकास कार्य पूरे जोरों चल रहे है। उक्त बात वार्ड के पार्षद मनप्रीत बांसल ने करते हुए कहा कि वार्ड के लोगों के साथ जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। वार्ड निवासियों की दो बड़ी मांगे थी जिनमें एक वार्ड से गुजरते नाले का नवीनीकरण व दूसरा बरसाती पानी की निकासी का अच्छे से प्रबंध करना। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए पहले पाईप डाले जा चुके है व नाले का कार्य पूरे जोर से चल रहा है। वार्ड के जो भी कार्य अधूरे है, उन्हें भी पहल के आधार पर करवाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें