दलवीर घनौर बने इंप्लाइज फेडरेशन मंडल धूरी के प्रधान
बेनड़ा (संगरूर) इंप्लाइज फेडरेशन पीएसईबी मंडल समिति धूरी का चुनाव प्रांतीय नेता कौर सिंह सोही की देखरेख में हुआ। इसमें कौर सिंह सोही ने चुनाव से पहले डैलीगेटों को संगठन के संविधान के बारे में जानकारी दी व संगठित कार्यों के साथ-साथ ड्यूटी पूरी ईमानदारी व भ्रष्टाचार रहित होकर लोक सेवा भावना से निभाने के लिए कहा। पावरकाम मैनेजमेंट से मुलाजिमों के जैसे डीए की किश्तों रेगुलर भर्ती सहित अन्य सभी मांगें तुरन्त मानने की मांग की गई।
जेएनएन, बेनड़ा (संगरूर) : इंप्लाइज फेडरेशन पीएसईबी मंडल समिति धूरी का चुनाव प्रांतीय नेता कौर सिंह सोही की देखरेख में हुआ। इसमें कौर सिंह सोही ने चुनाव से पहले डेलीगेटों को संगठन के संविधान के बारे में जानकारी दी। पावरकॉम मैनेजमेंट से मुलाजिमों के जैसे डीए की किश्तों, रेगुलर भर्ती सहित अन्य सभी मांगें तुरन्त मानने की मांग की गई। चुनाव में दलवीर सिंह घनौर लाइनमैन को अध्यक्ष, रणजीत सिंह हथन सीनियर उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह पुन्नावाल उपाध्यक्ष, एसएसए सचिव सरबजीत सिंह हथन, महासचिव गुरपाल सिंह एजेई, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, संगठन सचिव सुखवीर सिंह को चुना गया। इस मौके पूर्व सर्किल नेता रणजीत सिंह अलाल, जसपाल खुरमी, मुख्तियार सिंह शेरपुर, केवल सिंह, इंद्रीजीत सिंह, हरजीत सिंह सहायक सचिव सर्किल बरनाला उपस्थित थे।