एकता बनाए रखने में संविधान मददगार : महांवीर सिंह
खनौरी (संगरूर) नगर पंचायत खनौरी द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 11:30 PM (IST)
जेएनएन, खनौरी (संगरूर) : नगर पंचायत खनौरी में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें शहर के गणमान्यों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। समागम में ठेकेदार महावीर सिंह ने बताया कि देश में शांति कायम रखने में संविधान का बहुत बड़ा योगदान है। डॉ. बीआर आंबेदकर ने सौ से अधिक देशों के संविधान का अध्ययन कर भारत के संविधान का निर्माण किया था। इसलिए सभी को एकता व देश की अखंडता बनाए रखने के लिए संविधान द्वारा मिले हक व नियमों की पालना करना चाहिए। समागम में सभी गणमान्यों द्वारा डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन भेंट किए गए।
इस मौके काउंसलर ठेकेदार चौधरी प्रेम चंद, गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह नंबरदार, सतीश वाल्मीकि के अलावा अन्य शहरी गणमान्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें