सीएम ने श्री दुर्गा सेवा दल के प्रधान को किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, संगरूर : मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह श्री दुर्गा सेवा दल के प्रधान अरूप ¨सगला को
जागरण संवाददाता, संगरूर : मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह श्री दुर्गा सेवा दल के प्रधान अरूप ¨सगला को सिविल अस्पताल व होमी भाभा कैंसर अस्पताल में मरीजों व उनके वारिसों को मुफ्त लंगर की बढि़या सेवाएं निभाने के बदले सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र ¨सगला की सिफारिश पर अरूप ¨सगला व उनकी संस्था जोकि सिविल अस्पताल संगरूर में वर्ष 2000 से लगातार मुफ्त लंगर मरीजों को वितरित कर रही है। अरूप ¨सगला ने सीएम कैप्टन अम¨रदर ¨सह द्वारा सम्मानित किए जाने पर खुशी का इजहार करते कहा कि होमी भाभा टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के खुलने से यहां दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके साथ आए लोगों को पौष्टिक व सस्ता भोजन नहीं मिलता। वह पहले बीमारी से परेशान होते हैं, दूसरा उन्हें खाने में मुश्किल पेश आती है। इसलिए उनकी संस्था ने कैंसर अस्पताल का मरीजों व उनकी देखभाल करने वालों के लिए सुबह का चाय,नाश्ता, दोपहर का भोजन व रात के भोजन का प्रबंध लंगर भवन में किया जाता है।