प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे वर्करों को किया कमरे में बंद
जेएनएन सुनाम उधम सिंह वाला संगरूर गांव चट्ठा ननहेड़ा में वीरवार शाम को प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
जेएनएन, सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर :
गांव चट्ठा ननहेड़ा में वीरवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहे भाजपा वर्करों को भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्घूपुर यूनियन के नेतृत्व में एक घर में बंदी बनाकर गेट के समक्ष धरना लगा दिया गया। जिसे बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। करीब राम नौ बजे पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मामला संभाला और वर्करों को कमरे से छुड़वाया।
यूनियन के जिला महासचिव रण सिंह चट्ठा, गुरप्यार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि विधेयक लाकर किसानों को बर्बाद करने में लगी हुई है। यह यह विधेयक नहीं किसानों के मौत के वारंट हैं। इसका समर्थन करने वाले नेताओं व वर्करों को गांव में किसी सूरत में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कुछ भाजपा नेता गांव में एक भाजपा नेता के घर पर केक काट रहे थे। जिन्हें मौके पर पहुंचकर किसानों ने दबोचा और कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने कहा किसान संगठन केंद्र के कृषि विधेयक का विरोध करते रहेंगे व इसे रद करवाकर ही दम लेंगे।
इस मौके भाजपा के ऑल इंडिया के कौंसिल सदस्य प्रेम गुगलानी व भाजपा के जिला उप प्रधान मनप्रीत सिंह ने किसानों को आश्वासन दिलाया कि जब तक किसानों का संघर्ष चल रहा है। उसमें भाजपा पूर्ण साथ देगी और कोई खुशी की पार्टी वगैरह नहीं की जाएगी।
इस मौके पर पुलिस अधिकारी एसपी डी हरप्रीत सिंह, डीएसपी दिड़बा सुखनिदर सिंह, एसएचओ जगवीर सिंह, जोगिदर सिंह आदि उपस्थित थे।