बीएसएनएल कच्चे मुलाजिमों की भूख हड़ताल जारी
संगरूर बीएसएनएल कच्चे मुलाजिमों की भूख हड़ताल बुधवार को दसवें दिन में प्रवेश कर गई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, संगरूर :
बीएसएनएल कच्चे मुलाजिमों की भूख हड़ताल बुधवार को दसवें दिन में प्रवेश कर गई है। बुधवार को प्रगट सिंह बडरूखां व जोगिदर सिंह संगरूर भूख हड़ताल पर बैठे। मुलाजिमों ने नौ महीने का वेतन जल्द देने व हटाए गए कर्मियों को फिर से काम पर बहाल करने की मांगे रखी। जिला सचिव सुखविदर सिंह ने कहा कि उनकी जायज मांगे पूरी होने तक संघर्ष को जारी रखा जाएगा। अगर उनकी जायज मांगे न मानी गई तो पंजाब भर में सभी भाजपा लोकसभा सदस्यों के कार्यालयों के समक्ष रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर दर्शन सिंह अमरगढ़, जोगिदर सिंह संगरूर, प्रगट सिंह, दर्शन सिंह व जुगराज सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें