भाजपा महिला मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री की कोठी समक्ष किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी संगरूर भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा की प्रधान मीना खोखर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, संगरूर : भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा की प्रधान मीना खोखर के नेतृत्व में जहरीली शराब पीने से हुई 116 मौतों के विरोध में वीरवार को भाजप ने कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला की कोठी का घेराव किया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा पंजाब सरजीवन जिदल व मोर्चा प्रधान मीना खोखर ने कहा कि तीन वर्ष पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने गुटका साहिब की शपथ लेकर पंजाब से नशा खत्म करने का प्रण लिया था, परन्तु इसके विपरीत पंजाब में नशा बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान भी सरकार ने गरीबों को राशन न देकर शराब के ठेके खोलने को पहल दी थी।
इस दौरान मुख्यमंत्री के एक विधायक पर आरोप लगा था कि उनका पूर्व चीफ सचिव का लड़का नाजायज शराब के धंधे में शामिल है, लेकिन सरकार ने मामला रफा दफा कर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में हुई मौतों संबंधी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कृष्णा रेडी को अवगत करवा दिया है। पार्टी द्वारा इंसाफ न मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की जाएगी कि मामले की सीबीआई जांच हो। जिला सचिव लक्ष्मी देवी व मंडल प्रधान रोमी गोयल ने अपने विचार पेश किए। मौके पर जिला उपप्रधान नीरू तुली, रेनू गौड़ मंडल प्रधान देहाती सचिव भारद्वाज, नवदीप सिंह, दविदर सिगला, सुनील हंस, मंडल प्रधान महिला मोर्चा सलोनी गोयल, गुरचरन कौर, सरोज शर्मा, मनजीत कौर, पिकी रानी आदि उपस्थित थे।