Move to Jagran APP

कौंसिल चुनावों के लिए भाजपा ने शुरू की बैठकें

संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भारतीय जनता पार्टी जिला संगरूर-2 की बैठक जिला अध्यक्ष ने बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 03:42 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 03:42 PM (IST)
कौंसिल चुनावों के लिए भाजपा ने शुरू की बैठकें

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी जिला संगरूर-2 की बैठक जिला अध्यक्ष ऋषिपाल खेरा के नेतृत्व में हुई। बैठक में जिला प्रभारी गुरमीत सिंह बावा ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि अकाली दल के गठबंधन से अलग होने से भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेवारी और बढ़ी है। इस समय मेहनत करने की ज्यादा जरूरत है। भाजपा अब नगर कौंसिल व विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पास सुनहरा अवसर है, हम पार्टी के लिए मेहनत से कार्य करें व पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास बनाएं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गुगनानी व विनोद गुप्ता ने कहा कि सभी की इच्छा थी कि सभी सीटों पर चुनाव लड़कर पंजाब में भाजपा सरकार बनाएं, यह अब जल्द पूरा होने जा रहा है। हरेक कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी मेहनत से जुट जाए व अपने साथियों को पार्टी में शामिल कर संगठन को मजबूत करें। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है व लोगों में भाजपा में शामिल होने के लिए पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला महासचिव शैली बांसल व अश्वनी सिगला ने कहा कि सुनाम, लोंगोवाल व लहरागगा में नगर कौंसिल चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है। इन जगह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जल्द ही मंडल के अनुसार बैठकें कर वार्ड प्रधान व मंडल इंचार्ज लगाए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाजपत राय गर्ग, शंकर बांसल, विनोद सिगला, परमजीत मट्टू, संजय सिगला, सुनाम मंडल प्रधान अशोक गोयल, लोंगोवाल मंडल प्रधान रतन लाल, भगवान दास कांसल ने अपने विचार रखे व पार्टी के लिए हमेशा तैयार रहने का संदेश दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.