दीपक जैन को अमरगढ़ देहाती की सौंपी जिम्मेदारी
संगरूर जिला भाजपा संगरूर-1 द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में मंडल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते भाजपा जिला प्रधान विक्रम सैणी व जिला महासचिव रणदीप ¨सह दिओल ने बताया कि संगठन को समूचे ढंग से चलाने के लिए जिले की टीम में यह नियुक्तियां की गई हैं।
जागरण संवाददाता, संगरूर : जिला भाजपा संगरूर-1 द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में मंडल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते भाजपा जिला प्रधान विक्रम सैणी व जिला महासचिव रणदीप ¨सह दिओल ने बताया कि संगठन को समूचे ढंग से चलाने के लिए जिले की टीम में नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला सचिव दीपक जैन को अमरगढ़ देहाती मंडल, उपप्रधान बृजेश्वर गोयल को अमरगढ़ शहरी, उपप्रधान हरनेक कल्याण को अहमदगढ़, सचिव सुरेश जैन को धूरी शहरी, सचिव पवन गर्ग को धूरी देहाती मंडल, उप प्रधान सुरजीत गोगना को मालेरकोटला-1, उप प्रधान नरेश गोयल को मालेरकोटला-2 व उप प्रधान सुखपाल कांझला को संगरूर मंडल का इंचार्ज लगाया गया है।