अनिल कुमान बने श्मशानघाट प्रबंधक कमेटी के प्रधान
जेएनएन लहरागागा संगरूर श्मशानघाट की नई प्रबंधक कमेटी का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 06:33 PM (IST)
जेएनएन, लहरागागा, संगरूर :
श्मशानघाट की नई प्रबंधक कमेटी का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें अनिल कुमार को सर्वसम्मति से कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि उप प्रधान गुरजीत सिंह, बेअंत सिंह को सेक्रेटरी, राम नाथ को सलाहकार नियुक्त किया गया। इस मौके नए प्रधान अनिक कुमार ने कहा कि वह श्मशानघाट की कमियों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे। इसके अलावा पौधे, पानी, बैठने के लिए स्थान का प्रबंध किया जाएगा। इस मौके बीजेपी के नेता व पूर्व काउंसलर तरसेम चंद, गुरनाम सिंह, दर्शन सिंह, नंबरदार जोगा सिंह, बिल्लू राम आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें