विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आक्रोशित कांग्रेसियों ने बीच चौराह पर जलाया स्कूटी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 02 Jul 2021 07:03 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 07:06 PM (IST)

शतक के पार पहुंची पेट्रोल व डीजल की कीमतों सहित रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हुई 25 रुपये की ...और पढ़ें

आक्रोशित कांग्रेसियों ने बीच चौराह पर जलाया स्कूटी
आक्रोशित कांग्रेसियों ने बीच चौराह पर जलाया स्कूटी

जागरण संवाददाता, संगरूर

शतक के पार पहुंची पेट्रोल व डीजल की कीमतों सहित रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हुई 25 रुपये की वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा शहर में रोष प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। जिला यूथ कांग्रेस संगरूर के प्रधान गोबिदर सिंह खंगुड़ा की अगुआई में यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खच्चर रेहड़े पर स्कूटी रखकर शहर में रोष मार्च निकाला तथा फिर बस स्टैंड समीप लालबत्ती चौक में स्कूटी को आग लगाकर तेल की बढ़ती कीमतों पर कटाक्ष किया। केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए रोष प्रदर्शन में जिला उपप्रधान मिट्ठू लड्डा, इंटरनेट मीडिया कोआर्डिनेटर सुखदेव सिंह विक्की, जिला महासचिव कुलविदर सिंह किदा, विधानसभा संगरूर यूथ कांग्रेस के प्रधान साजन कांगड़ा, हल्का कोआर्डिनेटर सुखविदर सुक्खी शामिल हुए। जिला प्रधान गोबिदर सिंह खंगुड़ा ने कहा कि केंद्र की केंद्र सरकार ने आम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आज दो पहिया वाहन जलाकर सरकार को यही संदेश दे रहे हैं कि आम परिवार से केंद्र सरकार ने दो पहिया वाहन चलाने का अधिकार भी छीन लिया है।

उपप्रधान मिट्ठू लड्डा, विधानसभा संगरूर यूथ कांग्रेस के प्रधान साजन कांगड़ा, बब्बू बलजोत ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे का नारा देकर दो बार सत्ता संभालने वाली मोदी सरकार के शासन में पुंजीपतियों के अच्छे दिन आएं हैं। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, जिस कारण महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। तेल की कीमतों का असर हर चीज पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में तुरंत कटौती करने, रसोई गैस सिलेंडर के दाम में की गई वृद्धि तुरंत वापस लेने की मांग की। चंद मिनट में दरी समेट कर चलते बने कांग्रेसी

संगरूर: शहर के अग्रसेन चौक में कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में रोष प्रदर्शन रखा गया। 42 डिग्री तापमान में कांग्रेसियों के पसीने छूट गए और कांग्रेसी दरियां लपेटकर लौट गए। केंद्र सरकार खिलाफ चंद मिनट नारेबाजी करके कांग्रेसियों ने बेशक धरने में अपनी भागेदारी जता दी, लेकिन इसके बाद सभी कांग्रेसी मौके से चलते बने। जल्दबाजी में खानापूर्ति करके निपटाए धरने को लेकर बेशक कांग्रेसी आपस में एक दूसरे पर तंज कसते दिखाई दिए, लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए कांग्रेसियों ने धरना समाप्त करके लौट जाने को ही तवज्जो दी। धरने में मार्केट कमेटी के चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए थे।