विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के संगरूर में मां के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:34 PM (IST)

संगरूर के भवानीगढ़ में एक सड़क हादसे में पांचवीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा कर्मवीर कौर की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और छोटा भाई घायल हो गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 11 वर्षीय छात्रा कर्मवीर कौर की सड़क हादसे में मौत।

  2. मां और छोटा भाई भी हादसे में घायल हुए।

  3. स्कूटी ट्रैक्टर-ट्राली से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई।

संवाद सूत्र। भवानीगढ़ (संगरूर)। गांव मसाणी लिंक रोड पर शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां व छोटा भाई घायल हो गए। हादसे के समय मां दोनों बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रही थी।

जानकारी अनुसार सरकारी प्राथमिक स्कूल मसाणी की पांचवीं कक्षा की छात्रा कर्मवीर कौर पुत्री पवन सिंह शुक्रवार सुबह अपनी मां व छोटे भाई के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही थी। जब वह मसाणी लिंक रोड पर पहुंचे तो सड़क पर आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से बचने की कोशिश में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

इस हादसे में तीनों को चोटें आईं। हादसे के दौरान कर्मवीर कौर का सिर सड़क से टकरा गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए भवानीगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने कर्मवीर कौर को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, उसकी मां व छोटे भाई की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव मसाणी व आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बच्ची के पिता दुबई में नौकरी करते हैं। स्कूल अध्यापकों के अनुसार कर्मवीर होनहार छात्रा थी। उसकी असमय मौत से स्कूल स्टाफ, सहपाठियों और गांववासियों में गहरा दुख है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।