संगरूर पुलिस का ताबड़ोड़ छापा, लहरागागा गैराज में 27 जुआरी रंगे हाथ पकड़े; 7 लाख कैश जब्त
पुलिस ने संगरूर के लहरागागा में एक गैराज पर छापा मारकर 27 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इस ...और पढ़ें

लहरागागा गैराज में 27 जुआरी रंगे हाथ पकड़े (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, संगरूर। युद्ध नशे के खिलाफ मुहिम के साथ ही पुलिस द्वारा इलाके में गुप्त तौर पर जुआ खेलने वालों पर नकेल कसने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी के तहत लहरागागा पुलिस ने हरियाणा के साथ लगते गांव चूड़ल कलां में मौजूद गुरु नानक नगर पवन गैराज में छापामारी की, जहां से पुलिस ने करीब 27 व्यक्तियों को ताश की मदद से जुआ खेलते हुए काबू किया।
इतना ही नहीं, पुलिस द्वारा इनके पास से सात लाख 23 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई। इन 27 व्यक्तियों में से केवल पांच व्यक्ति पंजाब से संबंधित हैं, जबकि बाकी हरियाणा से संबंध रखते हैं। जानकारी अनुसार थाना लहरा क सहायक थानेदार रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि गुरु नानक नगर चूड़लकलां में बने पवन गैराज पर कुछ व्यक्ति बैठे ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त जगह पर छापामारी करके संदीप सिंह निवासी अनाज मंडी टोहाना, महेंद्र पाल उर्फ चिड़ी निवासी वार्ड नंबर-12 रतिया, सुखपाल सिंह उर्फ पाल निवासी रतिया, प्रमोद कुमार पिंटा निवासी प्रेम बस्ती संगरूर, भुवनेश कुमार उर्फ पिंटू निवासी माडल टाउन रतिया, रघवीर सिंह निवासी उकलाना मंडी, मनोज कुमार मोजी निवासी पातड़ा, वरिंदर सिंह निवासी उकलाना मंडी, प्रवीन कुमार सुक्कड़ निवासी टोहाना, डिंपल कुमार निवासी रतिया, अंचित कुमार बिट्टू निवासी टोहाना, दलीप सिंह काला निवासी टोहाना, कुलदीप सिंगला उर्फ दीपू निवासी टोहाना, विनोद कुमार निवासी गोरखपुर थाना भूना हरियाणा, सुरिंदर सिंह निवासी मसूदपुर थाना हांसी हाल आबाद डोगरा मोहल्ला हिसार, महेश कुमार उर्फ मोंटी निवासी न्यू शक्ति नगर पटियाला, सोनू उर्फ बागड़ी निवासी गौरखपुर, सुनील कुमार निवासी गौरखपुर, अनिल सैणी निवासी टोहाना, दिलबाग सिंह उर्फ बागी निवासी इंद्रा बस्ती टोहाना, तलविंदर सिंह उर्फ सनी निवासी पटियाला, रवि निवासी हिसार, प्रदीप उर्फ तोता निवासी लुदास हरियाणा, राजेश निवासी पटेल नगर हिसार, मिंटू निवासी लुदास हरियाणा, सैपी निवासी राम नगर बस्ती संगरूर, रमेश कुमार निवासी पुरानी सब्जी मंडी टोहाना को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा इन व्यक्तियों के पास से सात लाख 23 हजार रुपये की नकदी, ताश के पत्ते बरामद किए गए। इनके खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट व 112 बीएनएस का मामला दर्ज कर लिया। जिला संगरूर की बात करें तो जनवरी माह के 18 दिन दौरान पुलिस जुआ खेलने व दड्डा-सट्टा लगवाने वाले 17 व्यक्तियों के खिलाफ 10 अन्य मामले अलग-अलग थानों में दर्ज कर चुकी है।
साथ ही 47 हजार रुपये तक नकदी पहले भी बरामद हो चुकी है। लहरा पुलिस ने गत दिवस एक साथ 27 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हाथ लगा है। इससे पहले थाना सिटी संगरूर पुलिस द्वारा स्थानीय कमल पैलेस के नजदीक जुआ खेलते तीन व्यक्ति सनी निवासी भाला बस्ती संगरूर, भोला सिंह निवासी गांव कनाेई व रणजीत सिंह राजू निवासी अजीत नगर संगरूर को गिरफ्तार करके मौके पर 34300 रुपये की नकदी बरामद की थी।
उधर, नौ जनवरी को ही थाना सिटी संगरूर के हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह ने संदीप सिंह निवासी सुंदर बस्ती संगरूर को बनासर बाग में से पर्ची की मदद से दड़ा सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ थाना सिटी संगरूर में मामला दर्ज कर लिया गया। उधर, थाना दिड़बा के सहायक थानेदार नरिंदर सिंह ने मनीष कुमार उर्फ कद्दू निवासी दिड़बा को 1 रुपये के बदले 80 रुपये देने का दावा करके सट्टा लगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
उधर, सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने हरदेव सिंह निवासी मौडां थाना छाजली को भी 1040 रुपए सट्टा राशि व अन्य सामग्री समेत गिरफ्तार किया। उधर, थाना लहरा के सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने अड़कवास रोड पर गश्त दौरान राजेश कुमार निवासी जाखल (हरियाणा) को दडा सट्टा लगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से 4880 रुपए की नगदी व अन्य सामग्री बरामद की।
