21 जवानों को सेवानिवृत्त होने पर किया सम्मानित
संगरूर होमगार्ड विभाग के जिला मुख्य दफ्तर में समागम दौरान 21 जवानों को सेवामुक्त होने उपरांत कमांडेंट राय सिंह धालीवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इन जवानों ने विभाग में पिछले 30 वर्षों से पूरी तनदेही व ईमानदारी से अपनी नौकरी की है। पुलिस विभाग के कंधे से कंधा मिलाकर हिम्मत से अपना फर्ज निभाया है।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
होमगार्ड विभाग के जिला मुख्य दफ्तर में समागम दौरान 21 जवानों को सेवानिवृत्त होने के उपरांत कमांडेंट राय सिंह धालीवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इन जवानों ने विभाग में पिछले 30 वर्षों से पूरी तनदेही व ईमानदारी से अपनी नौकरी की है। पुलिस विभाग के कंधे से कंधा मिलाकर हिम्मत से अपना फर्ज निभाया है। कमांडेंट धालीवाल ने जवानों द्वारा निभाई सेवाओं की प्रशंसा की व उनके द्वारा निभाई सेवा सदका 2,62,500 रुपये के चेक मान-सम्मान के तौर पर भेंट गए व यकीन दिलाया कि विभाग हमेशा उनकी शानदार सेवा के लिए कर्जदार रहेगा। इस मौके सब इंस्पेक्टर नारायण शर्मा, संतोख सिंह, मनमीत सिंह, भरपूर सिंह, गुरचरण सिंह, गुरजंट सिंह, सुखदेव सिंह, प्यारा सिंह, राम सिंह, दर्शन सिंह, सतपाल सिंह, रूप चंद आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप