Move to Jagran APP

प्रार्थना कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की कामना की

क्रिसमस यहां विभिन्न जगहों पर धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 05:13 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 06:13 AM (IST)
प्रार्थना कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की कामना की
प्रार्थना कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की कामना की

सुभाष शर्मा, नंगल

loksabha election banner

क्रिसमस यहां विभिन्न जगहों पर धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान सेक्टर एक नया नंगल में दीपमालाओं से सजाए गए क्राइस्ट चर्च में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रभु भक्तों ने संयुक्त रूप से प्रार्थना कर आपसी भाईचारा बरकरार रखने की कामना की। चर्च कमेटी के प्रधान पादरी एसआर सेगरन ने बाइबल का संदेश देते हुए सभी को पर्व की बधाई दी। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानवता के कल्याण के विश्व में शांति स्थापित करने के लिए जो प्रयत्न किए हैं, उनसे समाज को नई दिशा मिली है। इसलिए क्रिसमस पर्व पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शांति व सदभावना की शिक्षा हमें प्रभु यशु मसीह के जीवन से लेनी चाहिए। स्पीकर ने भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि इस दुनिया को जीतने वाला सिकंदर 32 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ गया, वहीं हिंदू धर्म के शकराचार्य जी भी 32 वर्ष की उम्र तक मानवता के हित में सेवाएं प्रदान करते रहे। इनके अलावा गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज 42 वर्ष की आयु में तथा प्रभु यीशु मसीह 32 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में साफ है कि कम आयु में ही एक नहीं विभिन्न शख्सियतों ने मानवता का मार्गदर्शन करते हुए एक ऐसा धर्म मार्ग तैयार किया, जिस पर आज लोग चलकर मानवता के लिए काम कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या प्रभु यीशु मसीह के भक्तों की है। दुनिया में सबसे अधिक प्रभु यीशु मसीह को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने चर्च के पादरी एसआर सेगरन के आग्रह पर भरोसा दिलाया कि जल्द चर्च की चहारदीवारी, मुख्य गेट का निर्माण तथा हाल कमरे का विस्तार करने जैसे कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनहित में सराहनीय कार्य कर रहे नगर कौंसिल के चेयरमैन अशोक पुरी व पार्षद अनीता शर्मा को चर्च के प्रतिनिधि अपने कार्य बताएं, हर काम पूरा किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में अरुण डेनियल, ऑस्टन डेनियल, मार्टिन डेनियल, अतुल, शानू डेनियल, स्टेनिश डेनियल, जगन कुमार, सतीश कुमार, हैप्पी कुमार, सोनू कुमार, मंगल दास, अशोक कुमार सहित नगर कौंसिल चेयरमैन अशोक पुरी भी मौजूद थे। इनके अलावा पार्षद अनीता शर्मा, सुरेंद्र सिंह पम्मा, अंजु बाला, तरसेम सहोता, राजेश भुक्खड़, अश्वनी आजाद, सुंदर सिंह, अनिल राणा कुक्की, डा. रविंद्र दीवान, विजय कौशल, कपूर सिंह, प्रताप सैनी, टोनी सहगल, राकेश मेहता, नायब तहसीलदार दलीप सिंह, लखबीर लक्की व चनण सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.