दशमेश अकादमी में विश्व योगा दिवस मनाया
श्री दशमेश अकादमी में आज विश्व योगा दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : श्री दशमेश अकादमी में आज विश्व योगा दिवस मनाया गया। अकादमी के डायरेक्टर मेजर जनरल जेएस घुम्मण (रिटायर) के निर्देशों अनुसार अकादमी के कैंपस में स्टाफ सदस्यों की तरफ से योगा में भाग लिया गया। इस मौके पर सैनी रणवीर सिंह और बरजिदर सिंह ने अलग अलग तरह के आसन सुख आसन, पद्म आसन, वज्र आसन, पर्वत आसन, भुजंग आसन, ताड़ आसन, अर्ध चक्कर आसन, शव आसन आदि करवाए और इस उपरांत प्राणायाम अवलोम विलोम, कपालभाती, ब्रह्मड़ी, करन शुद्धि, शीतली आदि भी करवाए और इनके बारे विस्तार जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें