Move to Jagran APP

पुलिस हाथापाई के दौरान महिला की मौत?

मोरिडा मोरिडा के निकटवर्ती गांव मड़ौली खुर्द में एक परिवार ने मोरिडा पुलिस पर महिला के साथ हाथापाई के कारण मौत होने के आरोप लगाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:22 AM (IST)
पुलिस हाथापाई के दौरान महिला की मौत?
पुलिस हाथापाई के दौरान महिला की मौत?

संवाद सूत्र, मोरिडा

loksabha election banner

मोरिडा के निकटवर्ती गांव मड़ौली खुर्द में एक परिवार ने मोरिडा पुलिस पर महिला के साथ हाथापाई के कारण मौत होने के आरोप लगाए गए हैं। हर्शदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी फरजूलापुर (खन्ना) ने बताया कि दोपहर के समय मोरिडा सिटी पुलिस के कर्मचारी गांव मड़ौली के ही कुछ लोगों के साथ उसकी सास कुलवंत कौर पत्नी महा सिंह चाहल वासी मड़ौली खुर्द के घर आए और उसकी मौसी के लड़के नायब सिंह के संबंध में पूछा और घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस कर्मचारी जब तलाशी लेने के लिए घर के कमरों के भीतर दाखिल हुए, तो उन्होंने उसकी मौसी के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी, जबकि पुलिस के साथ कोई भी महिला पुलिस कर्मचारी भी नहीं थी। इस हाथापाई के दौरान उसकी मौसी की मौत हो गई और पुलिस कर्मचारी व अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इसके उपरांत उसने इस घटना की जानकारी तुरंत अपने मौसा महां सिंह को दी । मृतक महिला के कुलवंत कौर का पति महां सिंह तुरंत अपने घर वापस आ गया। मृतक महिला के पति महां सिंह ने बताया कि उनका गांव में ही करीब छह माह पहले झगड़ा हो गया था। जिसमें मोरिडा पुलिस ने उसके पुत्र निर्मल सिंह और नायब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद उसके एक पुत्र निर्मल सिंह को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था जबकि उसका दूसरा पुत्र नायब सिंह घर से गायब हो गया था, जिसके चलते नायब सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मोरिडा पुलिस अकसर उनके घर पर छापेमारी कर उन्हें परेशान करती रहती थी। शुक्रवार को वह अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए अनाज मंडी गया हुआ था। उसके जाने के उपरांत सिटी पुलिस मोरिडा के कर्मचारियों ने उसके घर पर छापामारी करते हुए उसके पारिवारिक सदस्यों सहित उसकी पत्नी के कुलवंत कौर के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस हाथापाई के दौरान उसकी पत्नी कुलवंत कौर की मौत हो गई। इस दौरान मृतक महिला के पति महां सिंह ने उसकी पत्नी की मौत का कारण बने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए इंसाफ देने की गुहार लगाई है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा जानकारी मिलते ही तहसीलदार मोरिडा राम कृष्ण और नायब तहसीलदार हरिदर सिंह सहित डीएसपी चमकौर साहिब सुखजीत सिंह विरक पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करेंगे मामला दर्ज डीएसपी चमकौर साहिब सुखजीत सिंह विर्क ने कहा कि मृतक महिला के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल रूपनगर के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की गहराई के साथ जांच की जाएगी व कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.