गांव पट्टी से निकले नगर कीर्तन का किया स्वागत
श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नंगल इलाके में धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं।
जागरण संवाददाता, नंगल
श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नंगल इलाके में धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। इसी क्रम में शनिवार को इलाके में नगर कीर्तन जारी रहे। करीबी गाव पट्टी से निकले नगर कीर्तन का विभिन्न गावों मानकपुर, नंगल निक्कू, हंबेवाल, इंदिरा नगर,किलन एरिया में जगह-जगह स्वागत करने के बाद श्री गुरु रविदास मंदिर पुराना गुरुद्वारा में पहुंची संगत का स्वादिष्ट आहारों का लंगर लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पम्मा दौलत राम चरण सिंह मंगतराम तरसेम लाल तरसेम चंद सुरेंद्र कुमार विजय कौशल अश्वनी संधू, सरदारी लाल, निर्मल सिंह, सुरजीत संधू, सुखवंत भसीन, लखबीर लकी, बिकानू राम, दर्शन सिंह लुढन व सेवा सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने आज रविवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में भी सेवाएं प्रदान की। पट्टी गांव से चले नगर कीर्तन में प्रधान राम सिंह, प्रेम कुमार, दर्शन सिंह, कमल, रागी मदन लाल शास्त्री, पूर्व सरपंच पूनम, अनु शर्मा, कमल देव, चेत राम, गुरमीत राम, छोटू राम, गुरदेव सिंह भी मौजूद थे। श्री गुरु रविदास मंदिर नंगल के प्रधान अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पम्मा ने बताया कि मंदिर में प्रकाश पर्व पर सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ का भोग डाल कर शुरू किए जाने वाले कार्यक्रम में निशान साहिब फहरा कर गुरु जी का गुणगान किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह विशेष रूप से कार्यक्रम में मानवता को अपना संदेश देने के लिए पहुंच रहे हैं।