Move to Jagran APP

प्रभु को हम धोखा नहीं दे सकते, जरूर होगा अच्छे बुरे कर्मो का फैसला: सेगरन

क्रिसमस पर्व शहर में हर्षोल्लास से शुरू हो चुका है। क्रिसमस से पहले नया नंगल क्राइस्ट चर्च में वीरवार रात्रि केक काट कर शुरू किए कार्यक्रम में पादरी एसआर सेगरन ने प्रभु का संदेश सुनाया। बच्चों की ओर से प्रभु यीशु मसीह के जीवन काल व उनके सिद्धांतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करके पर्व के मनाए गए जश्नों ने समां बांध कर रख दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 24 Dec 2021 10:31 PM (IST)
प्रभु को हम धोखा नहीं दे सकते, जरूर होगा अच्छे बुरे कर्मो का फैसला: सेगरन

जागरण संवाददाता, नंगल : क्रिसमस पर्व शहर में हर्षोल्लास से शुरू हो चुका है। क्रिसमस से पहले नया नंगल क्राइस्ट चर्च में वीरवार रात्रि केक काट कर शुरू किए कार्यक्रम में पादरी एसआर सेगरन ने प्रभु का संदेश सुनाया। बच्चों की ओर से प्रभु यीशु मसीह के जीवन काल व उनके सिद्धांतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करके पर्व के मनाए गए जश्नों ने समां बांध कर रख दिया। दीपमालाओं से सजे गिरजा घार में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसाई धर्म के लोगों ने अपने घरों के साथ-साथ गिरजा घरों को भी दीपमालाओं से सजा कर प्रभु के रूप सांता क्लाज के माध्यम से नन्हें बच्चों को उपहार वितरित करवा कर प्रभु को याद किया। नया नंगल के सीआइएन चर्च कमेटी के प्रधान एवं पादरी एसआर सेगरन ने कहा कि जीवन में हर किसी को अच्छे कार्य करते हुए धर्म मार्ग पर चलना चाहिए। अच्छे बुरे कर्मों को परमेश्वभर हर वक्त देख रहे हैं। हम प्रभु को कभी धोखा नहीं दे सकते, अच्छे बुरे कर्मों का फल अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को परमेश्वर के नियमों का पालन करना चाहिए। लोग परमेश्वर की आज्ञा व नियमों को नहीं मानते व ऐशो-आराम में विश्वास रखते हैं, वह कभी प्रभु कृपा के पात्र नहीं बन सकते। प्रभु हर समय हमारी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बाइबल के उपदेशों का व्याख्यान करते हुए कहा कि प्रभु ईशू ने हमें न केवल परमात्मा पर भरोसा रख कर जीने का ढंग बताया है बल्कि सदैव जरूरत के समय दुखी लोगों की मदद करने को भी कहा है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में भक्तों को परमेश्वर के ज्ञान से अवगत करवाया जाएगा। कार्यक्रम में अरूण डेनियल, आस्टन डेनियल, मार्टिन डेनियल, स्टेनिश डेनियल, अतुल आदि सहित शहर के लोग भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.