विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम 269 लाभपात्रियों को आज देंगे मालिकाना हक

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 12:00 AM (IST)

डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी द्वारा चमकौर साहिब और बेला-पनियाली में विकास कार्यों का जायजा लिया।

सीएम 269 लाभपात्रियों को आज देंगे मालिकाना हक
सीएम 269 लाभपात्रियों को आज देंगे मालिकाना हक

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी द्वारा चमकौर साहिब और बेला-पनियाली में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा शनिवार को सिटी सेंटर चमकौर साहिब में बसेरा स्कीम अधीन झुग्गी झोंपड़ी में जीवन बसर कर रहे 269 लाभपात्रियों को अस्थायी रिहायश के पक्के मालिकाना हक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में राज्य सरकार की जमीन पर झुग्गी झोंपड़ियों में रहते परिवारों को मालकी हक देने की बसेरा स्कीमों से जरूरतमंद लोगों का अपना घर होने का सपना पूरा हो रहा है। जिसकी प्रगति की समीक्षा उनके द्वारा रोजाना की जाती है। जिससे हर योग्य लाभपात्री को बनता हक मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने सभी एसडीएमज को इस लोक -समर्थकी योजना के निर्विघ्न अमल के लिए अन्य सक्रियता के साथ काम करने के निर्देश भी दिए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा इलाके के लोगों की काफी देर की मांग को ध्यान में रखते हुए सतलुज दरिया पर बेला -पनियाली पुल का निर्माण का एलान किया था। जिसका नींव पत्थर छह नवंबर को उनके द्वारा रखा जाएगा। जिसके लिए 70 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा उन किसानों को दिया जाएगा। जिनकी जमीन इस पुल के निर्माण के लिए एक्वायर की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पुल की लंबाई 1188 मीटर की होगी और बिस्त दुआब पर भी 42 मीटर का पुल बनाया जाएगा। इसके अलावा बेला स्केप पर भी लगभग 20 मीटर का पुल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल पर कुल 114.81 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसको 1.5 साल में सड़क समेत मुकम्मल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुल समेत बेला से पनियाली कुल सड़क की लंबाई 8.10 किलोमीटर है, जो पनियाली एनएच 344-ए से जुड़ जाएगा।