सोने के गहनों समेत 50 हजार की नकदी चुराकर फरार
गांव असमानपुर में चोरों ने शुक्रवार देर रात सात घरों को अपना निशाना बनाया।
जेएनएन, नूरपुरबेदी: गांव असमानपुर में चोरों ने शुक्रवार देर रात सात घरों को अपना निशाना बनाया। चोर सबसे पहले मदन लाल पुत्र बाबू राम दास के घर से करीब 14 लाख के सोने के गहने और 50 हजार रुपये की नकदी सहित छह कंबल लेकर फरार हो गए। इसी तरह गुरनैब सिंह पुत्र गुरदास सिंह, सेवा सिंह पुत्र बिशन दास, दसपाल सिंह पुत्र ज्ञान चंद, दिलबाग सिंह पुत्र तारा चंद, भुपिदर सिंह पुत्र बख्शीश सिंह, इंद्रजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह के घरों में भी चोरों ने वारदात को अंजाम देकर घरों से घरेलु सामान चुरा लिया।
वहीं गांव के सरपंच हरजिदर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह जब गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक की तो पता चला किपांच आदमी कंबल में चेहरा छुपाकर निकल रहे थे और उनके पीछे गाड़ी भी जा रही थी। धुंध के कारण कैमरे में उनके चेहरे नहीं पहचाने जा सके। वहीं थाना नूरपुरबेदी के एसएसओ जतिन कपूर ने बताया कि हमारे पास चोरी की दो घरों की शिकायत आई है। पुलिस ने मौके से फिगर प्रिट लेगी। घटना की जांच की जा रही है।