बैंस से भी मांगे थे टिकट के लिए पैसे: तरलोचन सिंह
आनंदपुर साहिब आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी के उच्च नेताओं पर 50 लाख रुपये पार्टी फंड लेने के आरोप लगाने वाले पार्टी के व्यापर विग के पूर्व जोन इंचार्ज तरलोचन सिंह चट्ठा ने कहा कि टिकट देने के बदले पार्टी ने मौजूदा जिला प्रधान मास्टर हरदयाल सिंह बैंस से भी पैसों की मांग की थी।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब
आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी के उच्च नेताओं पर 50 लाख रुपये पार्टी फंड लेने के आरोप लगाने वाले पार्टी के व्यापर विग के पूर्व जोन इंचार्ज तरलोचन सिंह चट्ठा ने कहा कि टिकट देने के बदले पार्टी ने मौजूदा जिला प्रधान मास्टर हरदयाल सिंह बैंस से भी पैसों की मांग की थी। अगर ये सब झूठ है, तो मास्टर हरदयाल सिंह किसी भी धार्मिक स्थान पर कसम खाए। तरलोचन सिंह ने कहा कि मास्टर हरदयाल सिंह बैंस समेत करीब आधा दर्जन के करीब पार्टी नेताओं से आम आदर्मी पार्टी ने टिकट देने के बदले पैसों की मांग की थी। उनसे 50 लाख रुपये पार्टी फंड टिकट देने के बदले लिया था। मगर जब यहां से टिकट डॉ.संजीव गौतम को मिल गई, तो आप के दिल्ली से नेताओं ने पैसे नहीं वापस किए। वो पहले कहने लगे कि आपके पैसे विधायक संदोआ देगा, लेकिन उन्होंने भी पल्ला झाड़ दिया। बाद में दर्शन सिंह धालीवाल जोन इंचार्ज व नरिदर सिंह शेरगिल पैसे वापस देने के बारे मे लारे लगाते रहे। चट्ठा ने कहा कि जिला प्रधान मास्टर हरदयाल सिंह बैंस ने उसके पास माना था कि पार्टी ने उससे भी टिकट के लिए पैसे की मांग की थी, लेकिन उसने मना कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने तो पंजाबियों से धोखा किया है। पार्टी जो कानूनी कार्रवाई की बात कर रही है, वो कल करवाने की बजाय आज करवाए। मेरे से कभी पैसे नहीं मांगे जिला प्रधान मास्टर हरदयाल सिंह बैंस ने चट्ठा की ओर से लगाए आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि मेरे से टिकट के बदले पार्टी ने कभी पैसे की मांग नहीं की। कसम वो खाते हैं जो झूठ बोलते हैं सच्चे बंदे को कसम खाने की जरूरत नहीं होती।