एसएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों की जांची व्यवस्था
गांव चतामला व गांव दुमणा में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों की गतिविधियों व उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का एसएमओ डॉ. हरबंस सिंह ने दौरा कर निरीक्षण किया।
संवाद सहयोगी, रूपनगर : गांव चतामला व गांव दुमणा में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों की गतिविधियों व उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का एसएमओ डॉ. हरबंस सिंह ने दौरा कर निरीक्षण किया।
उन्होंने दोनों केंद्रों के रिकॉर्ड को परखा व तैनात स्टाफ से जानकारी हासिल की। उन्होंने हिदायत दी कि तंदुरुस्त केंद्रों से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाए। इसके अलावा मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया आदि के बारे लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे भी अवगत करवाया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य संभाल व संतुलित आहार बारे भी लोगों को विशेषकर बच्चों, बुजुर्गो व गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने सलाह भी दी।
उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ अफसरों को अपनी ड्यूटी इमानदारी से निभाने को कहा, जबकि आशा वर्करों को अपने अपने अधिकार क्षेत्र में 30 साल से अधिक आयु वाले लोगों का कम्युनिटी के आधार पर आंकलन करते हुए सूची में दर्ज करने की हिदायत भी दी। उन्होंने हिदायत दी कि शंकित बीमारियों से पीड़ितों का सर्वे करते हुए जरूरतमंद मरीजों को दवा देना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान कम्युनिटी हेल्थ अफसरों को पेश आने वाली समस्याओं के बारे जानकारी भी हासिल की। उनके साथ डॉ. विशाल भारती सहित हरविदर सिंह सैनी, परमिदर कौर, जगदीप कौर, नागर सिंह आदि विशेष रूप से हाजिर थे।