ट्रस्ट ने कन्या की शादी में दी सहायता
मोक्ष पंथ विश्व कल्याण ट्रस्ट की ओर से गांव जतौली में श्रीमद भागवत कथा करवाई गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 07:56 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 07:56 PM (IST)
जासं, रूपनगर:मोक्ष पंथ विश्व कल्याण ट्रस्ट की ओर से गांव जतौली में श्रीमद भागवत कथा करवाई गई। जिसमें महाराज श्री नीलकंठ कौशल द्वारा गांव जतौली नूरपुरबेदी में कथा में श्री कृष्ण जी का विवाह का सीन दिखाया गया। इस दौरान एक जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए नगदी कपड़े और कुछ जरूरी सामान ट्रस्ट की तरफ से दिया गया। ट्रस्ट के प्रधान हर¨मदर पाल ¨सह वालिया ने बताया कि नीलकंठ महाराज ने आज कथा में श्री कृष्ण जी की लीला के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब कालिया नाग यमुना में आ गया था। उसे कैसे श्री कृष्ण जी ने वहां से भगा दिया था। इस कथा में महेश गोल्डी पंडित, अजय पंडित सरपंच नंबरदार भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें