विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में नगर कीर्तन के साथ शहीदी जोड़ मेले का शुभारंभ

By JagranEdited By:
Published: Sun, 17 Dec 2017 03:02 AM (IST)

जागरण संवाददाता, रूपनगर : गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में आज शहीदी पखवाड़े को समर्पित तीन दिवस

गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में नगर कीर्तन के साथ शहीदी जोड़ मेले का शुभारंभ
गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में नगर कीर्तन के साथ शहीदी जोड़ मेले का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, रूपनगर : गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में आज शहीदी पखवाड़े को समर्पित तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेला शनिवार को नगर कीर्तन पहुंचने के साथ शुरू हो गया। धुंध और कड़ाके की ठंड भी संगत की आस्था पर भारी नहीं हो सकी। ठंड के बावजूद उमड़ी संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। धुंध के बीच नगर कीर्तन इस शहीदी जोड़ मेले के पहले दिन नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री गुरुगढ़ साहिब सदाव्रत से सुबह आठ बजे हुआ जो ज्ञानी जैल ¨सह नगर, सरकारी कॉलेज रोड, शहीद भगत ¨सह चौक, अस्पताल रोड, लहरीशाह मंदिर रोड, रामलीला मैदान पुल बाजार, गांव सुखरामपुर टपरियां, पावर कॉलोनी से होते हुए गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में पहुंचा। इसके उपरांत आज पहले दिन श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाए गए।

गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब के मैनेजर गुरदीप ¨सह कंग ने बताया कि रात को एक बजे से तड़के तीन बजे तक ढाडी दरबार सजाया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध ढाडी जत्थे सिख इतिहास पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को गुरमति समागम होगा। इसमें प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे, कवि संगत को शब्द-गुरबाणी के साथ निहाल करेंगे। यह समागम देर रात तक जारी रहेगा। शहीदी जोड़ मेले के अंतिम दिन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। इसके उपरांत शहीदी जोड़ मेला संपन्न होगा। इस दौरान गांव फूलपुर खुर्द, गांव बागवाली की संगत द्वारा गन्ने के रस, खीर व चाय आदि के लंगर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पार्किंग तथा जोड़ों की सेवा युवा सभा भ्योरा तथा गांव सुखरामपुर टपरियां के सेवादारों द्वारा निभाई जा रही है।

मेले के दौरान लगने वाली दुकानों से संगत ने खरीदारी भी की। 17 दिसंबर को एसजीपीसी अध्यक्ष गो¨बद ¨सह लोंगोवाल विशेष रूप से शामिल होंगे। नगर कीर्तन में जिलाध्यक्ष परमजीत ¨सह लक्खेवाल समेत नगर कौंसिल प्रधान परमजीत ¨सह माक्कड़, रणजीत ¨सह गुडविल सहित बड़ी संख्या में संगत शामिल थी।

ये है गुरुद्वारा भंट्टा साहिब का इतिहास

रूपनगर-चंडीगढ़ मार्ग पर गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब का सिख इतिहास के साथ गहरा संबंध है। इतिहासकारों के मुताबिक इस स्थान पर ईंटों का एक भट्ठा था। भंगाणी का युद्ध जीतने के उपरांत गुरु गो¨बद ¨सह जी यहां पहुंचे। इस भट्ठे पर गुरु साहिब के नीले घोड़े के पैर रखते ही भट्ठा ठंडा हो गया था। इसके अलावा गुरु साहिब इस स्थान पर दो बार आए तथा गांव कोटला निहंग के पठाण के पास रात भी रुके थे। इस कारण इस गांव का नाम कोटला निहंग खां पड़ा था। यहां गुरुद्वारा श्री परिवार विछोड़ा साहिब से बाद संग्राद के दूसरे दिन यहां शहीदी जोड़ मेला लगाया जाता है। बड़ी संख्या में संगत माथा टेकने होने के लिए पहुंचती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।