मई दिवस की तैयारियों पर की चर्चा
भारत निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन सीटू और कुल हिद किसान सभा और कुल हिद खेत मजदूर यूनियन की बैठक कामरेड राम सिंह सैनीमाजरा की अगुआई में सीटू दफ्तर ब्लाक नूरपुरबेदी में हुई।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : भारत निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन सीटू और कुल हिद किसान सभा और कुल हिद खेत मजदूर यूनियन की बैठक कामरेड राम सिंह सैनीमाजरा की अगुआई में सीटू दफ्तर ब्लाक नूरपुरबेदी में हुई। भारत निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन सीटू के ब्लाक सचिव कामरेड गुरनाम दास असमानपुर ने कहा कि जहां संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा एक मई को मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इ
ब्लाक नूरपुरबेदी सीटू दफ्तर में भी मनाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक मिस्त्री मजदूर शामिल होंगे और सरकार की हिदायतें की पालन करते हुए मनाया जाएगा। कामरेड गीता राम करतारपुर और कामरेड भजन सिंह संदोआ ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। इस मौके पर कामरेड करनैल सिंह मंडेर बजरूड़, सोम सिंह करतारपुर, प्रेम चंद जट्टपुर, कामरेड जगीर सिंह रौली, बलवीर चंद, हीरा, मक्खण सिंह जट्टपुर, चन्नण सिंह, रोशन लाल सैनीमाजरा, जागर सिंह, भजन सिंह, अमित उपस्थित थे।