Move to Jagran APP

ट्रैक्टरों के आगे कोई जुगाड़ू जीच न लगाएं : किसान नेता

26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड में भाग लेने के लिए किसान उत्साहित हैं। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के राज्य महासचिव परमिदर सिंह चलाकी द्वारा गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में हुई किसानों बैठक को संबोधित करते कहा कि राजनीतिक पार्टियां किसान संघर्ष को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहीं हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 04:42 PM (IST)
ट्रैक्टरों के आगे कोई जुगाड़ू जीच न लगाएं : किसान नेता
ट्रैक्टरों के आगे कोई जुगाड़ू जीच न लगाएं : किसान नेता

संवाद सूत्र, मोरिडा : 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड में भाग लेने के लिए किसान उत्साहित हैं। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के राज्य महासचिव परमिदर सिंह चलाकी द्वारा गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में हुई किसानों बैठक को संबोधित करते कहा कि राजनीतिक पार्टियां किसान संघर्ष को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहीं हैं। वह जीत के बहुत करीब हैं। इस कारण हमें इन मौकापरस्त लोगों से सचेत रहना होगा। उनका उद्देश्य कृषि कानूनों को रद करवाना है न कि किसी संपति को नुक्सान पहुंचाना। इस कारण ट्रैक्टरों के आगे जुगाड़ लगाने की कोशिश न की जाए। उन्होंने किसानों को गांव गांव जाकर ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए लामबंद करने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन मोरिडा के प्रधान मनदीप सिंह चौणी, किसान नेता प्रगट सिंह, दलजीत सिंह चलाकी, सुखविदर सिंह मुंडिया, गुरचरन सिंह ढोलणमाजार, हरपाल सिंह दतारपुर, जुझार सिंह मावी, परमजीत सिंह अमराली, सुखविदर सिंह लाली, अजैब सिंह मुंडिया, करनैल सिंह, रणजीत सिंह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.