Move to Jagran APP

किसानों के पक्ष में फैसला ले केंद्र सरकार

भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने नक्कियां टोल प्लाजा पर केंद्र के पास किए खेती सुधार कानूनों के विरोध में इनकी प्रतियां जलाई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 06:45 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 06:45 AM (IST)
किसानों के पक्ष में फैसला ले केंद्र सरकार
किसानों के पक्ष में फैसला ले केंद्र सरकार

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने नक्कियां टोल प्लाजा पर केंद्र के पास किए खेती सुधार कानूनों के विरोध में इनकी प्रतियां जलाई। इस मौके पर यूनियन के सदस्यों ने आए किसानों ने अपने विचार साझे किए। सभी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के पक्ष में फैसला लेकर इन कानूनों को जल्द से जल्द रद करे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सतलुज दरिया में डी सिल्टिंग करने के लिए प्रदेश सरकार ने जो पालिसी बनाई है, उसे जिससे दरिया के किनारों पर बसते गांवों की खेती तबाह हो जाएगी। इसलिए पंजाब सरकार और डिप्टी कमिश्नर इसकी नोटिफिकेशन को तुरंत रद करे। इस मौके पर खेल प्रमोटर नरिदर सिंह कंग ने 26 जनवरी को किए जाने वाले रोष मार्च के लिए स्पेशल फ्लैग लांच किया गया। इस मौके पर शमशेर सिंह शेर कनवीनर भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब, तरलोचन सिंह चट्ठा, जयमल सिंह भड़ी, जसपाल सिंह ढाहे, मास्टर हरदयाल सिंह, बाबू चमन लाल, यशवंत सिंह बेला, मास्टर परमिदर सिंह, शेर सिंह बुर्ज, सोहन सिंह निक्कूवाल, जसबीर सिंह राणा, गुरसेवक सिंह, रघवीर सिंह भरतगढ़,बलवीर सिंह बड़ा पिड, संत सिंह, मनजीत सिंह लंबरदार, अवतार सिंह बहल व निर्मल सिंह नंगली भी उपस्थित थे। वकीलों ने कृषि कानूनों का किया विरोध संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: केंद्र सरकार के पास किए गए खेती सुधार कानूनों के विरोध में आनंदपुर साहिब में वकीलों ने लोहड़ी पर इन कानूनों की प्रतियां जलाकर रोष जाहिर किया। सभी ने केंद्र से इन्हें वापस लेने की मांग की। इस मौके पर एडवोकेट सुखविदर सिंह सुक्खी, नवदीप सिंह हीरा, एचएस मक्कड़, सुच्चा सिंह अटवाल, विशाल राणा, एएस वालिया, पूर्व पार्षद नरिदर सैनी, अमनदीप कोटला व अमित राणा भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.