स्टेडियम में दौड़ लगा निकली युवती की एक्टिवा कार से टकराई, टांग फ्रेक्चर
रूपनगर-जालंधर मार्ग पर हैड वकर्स पुल के पास कार और एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे कार चालक ने राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल करवाया। घायल की पहचान रेखा कुमारी पुत्री जसपाल सिंह वासी शामपुरा रूपनगर के रूप में हुई है।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : रूपनगर-जालंधर मार्ग पर हेड वर्क्स पुल के पास कार और एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार युवती गंभीर घायल हो गई। जिसे कार चालक ने राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल करवाया। घायल की पहचान रेखा कुमारी पुत्री जसपाल सिंह वासी शामपुरा रूपनगर के रूप में हुई है।
रेखा के पिता ने बताया कि उसकी लड़की ने आर्मी की परीक्षा पास की हुई है। वह दौड़ पास करने के लिए रोजाना नेहरू स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए जाती है। वीरवार को वह अपनी एक्टिवा (पीबी12एसी2441 ) पर नेहरू स्टेडियम में दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली थी। कुछ देर बाद उसे किसी का फोन आया कि आप जल्दी अस्पताल पहुंचे आप की बेटी का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में उसकी बेटी को गंभीर चोटें लगी है और उसकी एक टांग भी फ्रैक्चर हो गई। एक्टिवा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अब वह आर्मी की दौड़ कैसे पास करेगी। कार चालक सुखजिदर सिंह चावला निवासी फतेहबाग तरनतारन ने बताया कि वह अपनी कार पीबी10ईएफ8499 में अपने परिवार के साथ कसौली से तरनतारन जा रहा था। जब वह रूपनगर के पास पहुंचा तो रूपनगर से हाईवे के साथ जुड़ते रास्ते से अचानक उसके आगे एक्टिवा सवार लड़की आ गई। उसने बताया कि लड़की फोन पर बात करते-करते एक्टिवा चला रही थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। उसने बिना इधर उधर देखे तेजी से एक्टिवा हाईवे पर चढ़ा दी। जिस कारण कार की टक्कर एक्टिवा से हो गई। उसने एक्टिवा को बचाने की बहुत कोशिश की।