झगड़े में एक घायल
संवाद सहयोगी, रूपनगर : रूपनगर के निकट नूंहों कॉलोनी में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 11:26 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रूपनगर : रूपनगर के निकट नूंहों कॉलोनी में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान जगदीश पुत्र दयाराम वासी नूंहों कॉलोनी (घनौली) के रूप में हुई है। जानकारी देते सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जगदीश ने बताया कि वह अपने घर के पास घूम रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान वह घायल हो गया है। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें