प्रभातफेरी का संगत ने किया स्वागत
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरी का संगत ने जोरदार स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, नंगल: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को समर्पित प्रभातफेरी का स्वागत शनिवार को भगवान श्री वाल्मीकि सत्संग धर्म सभा के प्रधान सुखचैन बोहत कमाडो के निवास स्थान पर किया गया। भव्य जयघोषों से किए स्वागत ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर संगत में प्रकाश पर्व को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। सभा के प्रधान सुखचैन बोहत ने बताया कि कार्यक्रम शुरू हो चुका है। 13 अक्तूबर रविवार को भव्य शोभायात्रा दोपहर तीन बजे पुराना गुरुद्वारा मंदिर से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं। शोभा यात्रा को यादगारी बनाने के लिए भक्तजन अगाध श्रद्धा लिए कार्यो में जुटे हुए हैं। दीपमालाओं से सजाए गए मंदिर में पहुंच रही संगत के लिए अटूट लंगर शुरू हो चुके हैं। रविवार दोपहर 12.30 बजे ब्लॉक काग्रेस नंगल के प्रधान संजय साहनी ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि महंत चेतराम, महंत दूली राम के सत्संग से शुरू होने वाले कार्यक्रम के साथ-साथ निकाली जा रही शोभा यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए झांकियां तैयार की जा चुकी हैं। इस दौरान झांकियों के माध्यम से बताया जाएगा कि प्रभु श्री राम के सुपुत्र लव कुश का मार्गदर्शन करते हुए भगवान वाल्मीकि जी ने मानव जीवन को धर्म मार्ग पर चलने के क्या उपदेश दिए हैं। रात के समय मनोज राणा भगवान का गुणगान करने के लिए आ रहे हैं। रविवार दोपहर एक बजे तथा शाम सात बजे मंदिर प्रागण में अटूट लंगर लगाया जाएगा। इस कार्यक्त्रम के लिए शहर वासियों को आमंत्रित किया जा चुका है। भक्तजनों में प्रकटोत्सव को लेकर बड़ा उत्साह देखा जा रहा है।