प्रकाश पर्व को समर्पित निकाली प्रभातफेरी का संगत ने किया स्वागत
गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु नगरी में बीते कई दिनों से शुरू हुई प्रभातफेरियां जारी हैं।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु नगरी में बीते कई दिनों से शुरू हुई प्रभातफेरियां जारी हैं, जो दो जनवरी गुरुपर्व वाले दिन तक चलेंगी। महिला सत्संग सभा की प्रधान गुरचरन कौर ने बताया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी की छत्रछाया और एसजीपीसी के सहयोग से बीते वर्ष की तरफ इस बार भी प्रभातफेरियां शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को सुबह प्रभातफेरी की समाप्ति के उपरांत पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन की आरंभता होगी। इसकी समाप्ति शाम को तख्त श्री केसगढ़ साहिब में होगी। मंगलवार को लोदीपुर स्थित व्यापारी तरनजीत सिंह के घर पहुंची प्रभातफेरी का संगत ने स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रधान प्रितपाल सिंह गंडा, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान महिदर सिंह वालिया, आप के जिला प्रधान मास्टर हरदयाल सिंह बैंस, जसविदर सिंह बिट्टू, जसवीर सिंह जस्सू, सरबजीत सिंह, जसविदर सिंह जस्सा, मनिदरपाल सिंह मनी व सुखबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।