विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किस्मत हो तो ऐसी! 50 रुपये के लॉटरी टिकट ने बना दिया लखपति, पंजाब के हेमराज का लगा 21 लाख का जैकपॉट 

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:12 PM (IST)

कीरतपुर साहिब में फड़ी लगाने वाले बुजुर्ग हेमराज ने 50 रुपये की लॉटरी टिकट से 21 लाख रुपये का जैकपॉट ...और पढ़ें

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. 50 रुपये की लॉटरी टिकट ने हेमराज को लखपति बनाया।

  2. कीरतपुर साहिब के फड़ी वाले हेमराज ने 21 लाख जीते।

  3. आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को मिली बड़ी खुशी।

जागरण संवाददाता, रूपनगर। ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कीरतपुर साहिब में पीर साईं बुढ़ण शाह जी की दरगाह के पास लंबे समय से फड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले बुजुर्ग हेमराज की किस्मत अचानक चमक गई। हेमराज की महज 50 रुपये की लाटरी टिकट ने उसे 21 लाख रुपये की इनामी राशि जितवा दी।

लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही हेमराज और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। लंबे समय से आर्थिक तंगी में परिवार का गुजारा करने वाले हेमराज के लिए यह इनाम किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। हेमराज दरगाह के पास कपड़े आदि की फड़ी लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं।

punjabs

फोटो- हेमराज दरगाह के पास कपड़े आदि की फड़ी लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं।

पीर साईं बुढ़ण शाह जी की दरगाह के महंत मोहतमिम बाबा दिलबाग मोहम्मद शाह और को-महतमिम बाबा परवेज शाह ने कहा कि हेमराज लंबे समय से दरगाह के पास फड़ी लगाकर परिवार का गुजारा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाबा जी की अपार कृपा हुई है कि हेमराज की लाटरी निकली और अब आर्थिक परेशानी में जीवन गुजार रहे इस परिवार को अच्छे दिन देखने का मौका मिला है।

महंतों ने कहा कि हेमराज मेहनत करके परिवार का पालन-पोषण करते रहे हैं और अब उनके घर में खुशियां आई हैं। वहीं, हेमराज के लिए 21 लाख रुपये की यह राशि भविष्य को बेहतर बनाने का एक बड़ा सहारा साबित हो सकती है। महज 50 रुपये की टिकट और 21 लाख रुपये का इनाम मिलने की यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।