पंजाब, गोवा और असम ने जीते प्री-क्वार्टर मुकाबले
रूपनगर के सरकारी कालेज के मैदान में 7वीं राष्ट्रीय ड्यूबाल चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पंजाब गोवा और जेएंडके ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : शनिवार सायं रूपनगर के सरकारी कॉलेज के मैदान में 7वीं राष्ट्रीय ड्यूबाल चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पंजाब, गोवा और जेएंडके ने अपने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पंजाब ने 10-0 से कर्नाटका को प्री क्वार्टर फाइनल में परास्त किया। गोवा ने असाम को 7-0 से और जेएंडके ने महाराष्ट्र को 3-2 से परास्त करके प्री क्वार्टर फाइनल जीते। जबकि इससे पहले हुए पूल मुकाबलों में महिला पूल सी में राजस्थान ने 1-0 से दिल्ली को, गोवा ने 2-0 से बिहार को, महाराष्ट्र ने 2-0 से त्रिपुरा को, दिल्ली ने 3-0 से बिहार को, राजस्थान ने 2-0 से महाराष्ट्र को, बिहार ने 1-0 से त्रिपुरा को, दिल्ली ने 1-0 से गोवा को, राजस्थान ने 5-0 से त्रिपुरा को, गोवा ने 5-0 से त्रिपुरा को, राजस्थान ने 4-0 से बिहार को, गोवा ने 2-0 से महाराष्ट्र को और दिल्ली ने 3-2 से महाराष्ट्र को हराया। महिला पूल डी में हिमाचल ने 2-0 से हरियाणा को, मुंबई ने 4-0 से नागालैंड को, सेंट्रल इंडिया ने 1-0 से हरियाणा को, हिमाचल ने 2-0 मुंबई को, सेंट्रल इंडिया ने 3-0 से नागालैंड को, छत्तीसगढ़ ने 1-0 से हरियाणा को, हिमचाल ने 5-0 से नागालैंड को हराया। अंबुजा सीमेंट के वाइस प्रेजीडेंट राजीव जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खिलाड़ियों के हौसला बढ़ाया। इस मौके पर बार एसोसिएशन रूपनगर के प्रधान जेपीएस ढेर, खेल प्रमोटर जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां, एडवोकेट गुरमेल गिल, भाजपा रचना लांबा, राज कुमार सिक्का, विक्रमजीत सिंह सीनियर कोच, खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिसिपल कुलविदर सिंह, प्रोफेसर निर्मल सिंह बराड़, भाजपा पार्षद रमन जिदल, अमित जिदल भी मौजूद थे।
भारत ने यमन को 3-2 से दी मात
रूपनगर में चार देशों के बीच चल रही अंतरराष्ट्रीय ड्यूबाल चैंपियनशिप के तहत पहले मुकाबले में पुरुषों के मुकाबले में भारत ने यमन को 3-2 से हराया। जबकि बंग्लादेश ने यमन को 5-0 हराया। महिलाओं के वर्ग में बंग्लादेश ने जिबाब्वे को 3-0 से मात दी। पुरुषों के मुकाबले में भारत ने जिबाब्वे को 9-3 और महिलाओं के मुकाबले में भारत ने जिबाब्वे ने 7-2 से हराया।