सुनील जाखड़ को किया सम्मानित
पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ का वाटर लिल्ली पहुंचने पर जिला शिकायत निवारण कमेटी के मेंबर राजेश कुमार की अगुआई में स्वागत किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 04:13 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रूपनगर : पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ का वाटर लिल्ली पहुंचने पर जिला शिकायत निवारण कमेटी के मेंबर राजेश कुमार की अगुआई में स्वागत किया गया।
इस मौके पर राजेश कुमार ने सुनील जाखड़ और पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिदर सिंह ढिल्लों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। सुनील जाखड़ नूरपुरबेदी में कृषि कानूनों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का आगाज करने जा रहे थे। इस मौके पर कांग्रेसी नेता चरनजीत सिंह चन्नी भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें