दुष्कर्म के दोषियों को तुरंत फांसी देने की मांग
सार्वजनिक जत्थेबंदियों के संयुक्त मंच (जेपीएमओ) के आह्वान पर देश के विभिन्न हिस्सों में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म तथा हत्याओं जैसे अपराधों के विरोध में रैली निकाली गई।
By Edited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 08:01 PM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 05:24 PM (IST)
संवाद सहयोग, नूरपुरबेदी नूरपुरबेदी में सार्वजनिक जत्थेबंदियों के संयुक्त मंच (जेपीएमओ) के आह्वान पर कठुआ, उनाव, सूरत तथा देश के विभिन्न हिस्सों में नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे दुष्कर्म तथा हत्याओं जैसे घिनौने अपराधों के विरोध में एक रोष रैली निकाली गई। इस रोष रैली का नेतृत्व मोहन ¨सह धमाना, वेदा प्रकाश, बलवीर चंद तथा गुरनैब ¨सह द्वारा किया गया। इस रोष रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के राज में पिछले चार वर्षों के दौरान गुंडागर्दी तथा असहनशीलता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी प्रकार एससी-एसटी भाईचारे सहित अन्य अल्प संख्यक भाईचारे के लोगों तथा महिलाओं पर भी हमलों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते देश के नागरिक विशेषकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठुआ व उन्नाव जैसी घटनाओं ने देश का सिर शर्म से झुका दिया है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषयों को तुरंत फांसी पर लटकाया जाए। इस मौके करम ¨सह, चरनजीत ¨सह, इकबाल ¨सह, रमेश कुमार, जस¨वदर ¨सह, मास्टर छोटू राम, सुभाष चंदन, जरनैल ¨सह, संता ¨सह आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें