दिवंगत तरसेम लाल बाली की याद कर दी श्रद्धाजलि
भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड में लंबे समय तक सराहनीय सेवाएं देने के अलावा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले दिवंगत तरसेम लाल बाली के निमित प्रार्थना सभा में विभिन्न संगठनों ने उन्हें अंतिम श्रद्धाजलि अर्पित की।
जागरण संवाददाता, नंगल: भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड में लंबे समय तक सराहनीय सेवाएं देने के अलावा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले दिवंगत तरसेम लाल बाली के निमित प्रार्थना सभा में विभिन्न संगठनों ने उन्हें अंतिम श्रद्धाजलि अर्पित की। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित शोक सभा में गरुड़ पुराण पाठ का भोग डालकर विद्वान पंडितों ने कहा कि मानव शरीर नश्वर है, इसलिए अपने जीवन के प्रत्येक पल को हमें समाज कल्याण तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए अर्पित करते रहना चाहिए। इस मौके भाखड़ा बाध के डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज, पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर केके सूद, एसडीओ सुरेंद्र धीमान के अलावा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल, जगमोहन शर्मा, बीबीएमबी कर्मचारी संघ के महासचिव संजीव शर्मा, मनोहर राणा, संजय शर्मा, मंजीत सिंह, महेंद्र शर्मा, बद्री प्रसाद ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ब्लाक काग्रेस नंगल के प्रधान संजय साहनी, पूर्व पार्षद विजय कौशल, प्रताप सिंह सैनी, डॉ. रविंद्र दीवान, कपूर सिंह, अशोक सैनी, नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक के प्रधान सतनाम सिंह, महासचिव नवीन शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष नरेश रैड, रणबीर राणा, हरपाल सिंह राणा, आरएसएस के दीपक शर्मा, सुरेश प्रभाकर, दिनेश शुक्ला, ज्ञान चंद, संदीप कश्यप, देवेंद्र गांधी व महीप जौली ने भी उन्हें याद किया। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान जितेंद्र सिंह अठवाल, डा. ईश्वर चंद्र सरदाना, भाजपा नंगल मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, रणजीत सिंह लक्की, राजेंद्र राणा सरपंच, तिलक राज लक्की, सतपाल शाह, अश्वनी गिल, खुशपाल हंस, डीपी ढंड, भूपेंद्र भिंदा, प्रतीक आहलूवालिया व अशोक घई आदि सहित संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धाजलि अर्पित कर शोक संतप्त स्वजनों तिलक राज बाली, शीला वाली व अन्य से संवेदना व्यक्त की। निधन पर इन्होंने भी जताया शोक स्टेट एलोकेटिड इंप्लाइज यूनियन नंगल के अध्यक्ष यशपाल सिंह, सेक्रेटरी जनरल मदन गोपाल, होशियार सिंह राणा, अजय कुमार शर्मा व चंद्र मोहन सहोड़ ने दिवंगत ट्रेड यूनियन लीडर तरसेम लाल बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। यूनियन के अन्य पदाधिकारियों धर्म पाल, अंकुर कौशल, रवि कांत, राजीव कौशल, शरनजीत सिंह राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुखविंदर सिंह, केवल चंद, मदन लाल सिद्धू, कमल बख्शी, मुकेश कुमार, संतोख सिंह, बलबीर सिंह, नेत्र सिंह, निर्मल जीत, अशीश कुमार, बख्तावर सिंह, निर्मल कुमार, जगतार सिंह ने भी बाली के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।
सुभाष शर्मा, जागरण संवाददाता, नंगल।
14 अप्रैल, 2021