Move to Jagran APP

प्रभातफेरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नंगल श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियां भक्तिमय वातावरण में जारी हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 10:01 PM (IST)
प्रभातफेरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब
प्रभातफेरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जागरण संवाददाता, नंगल

loksabha election banner

श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियां भक्तिमय वातावरण में जारी हैं। सोमवार को सुशील मार्ग शर्मा स्टोर के समाज सेवक हितेश कुमार बधन के निवास स्थान पर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। श्री गुरु रविदास मंदिर पुराना गुरुद्वारा से तड़के चार बजे भव्य जय घोषों के बीच शुरू हुई प्रभात फेरी में गुणगान करते हुए भक्तजनों ने शहर के वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र पम्मा की अध्यक्षता में जारी प्रभात फेरी को आज विश्राम दे दिया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर भव्य कार्यक्रम श्री गुरु रविदास मंदिर पुराना गुरुद्वारा में आज मंगलवार सुबह 10 बजे श्रीे अखंड पाठ का भोग डाल कर शुरू किया जाएगा। 11 बजे निशान साहिब स्थापित किया जाएगा। दोपहर के समय अटूट लंगर का वितरण करके लोक कल्याण की कामना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मंदिर में पर्व के प्रति उत्साहित भक्तजन लंगर सेवा व अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। उल्लास के वातावरण में सभी भक्त पर्व मनाने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। नौ फरवरी से शुरू हुई प्रभात फेरी का लगातार आज तक शहर के समाज सेवकों ने भव्य स्वागत किया है। इस दौरान निकाले नगर कीर्तन में राष्ट्रीय संत सतविंदर सिंह हीरा के अलावा एतिहासिक स्थल खुरालगढ़ से भी जाने माने संतों पर पहुंच कर गुरु जी की महिमा के व्याख्यान से संगत का मार्गदर्शन किया है। मंगलवार को भी प्रबुद्ध बुद्धिजीवी, संतजन तथा भजनोपदेशक भक्तों का मार्गदर्शन करने पहुंच रहे हैं। प्रभात फेरी में सभा के महासचिव दौलत राम, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सरदारी लाल राजनगर, हरबिलास, मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह संधु, तरसेम चंद, बिहारी लाल, आत्मा राम, दर्शन सिंह लुढ़ण, बनारसी दास, सरदारी लाल, चनण सिंह, सुखवंत भसीन, अमृतपाल सिंह, रमेश चंद्र, सेवा सिंह, निर्मल सिंह निर्मल सिंह, अश्वनी कुमार, तरसेम लाल, मंगत राम, विजय कुमार, अश्वनी संधु आदि भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.