पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं, जीवन सुरक्षित बनाएं
रूपनगर शुक्रवार को दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं के तहत शहरवासियों ने ज्ञानी जैल ¨सह नगर में नगर सुधार सभा के साथ वाले पार्क में पौधे लगाए।
जागरण संवाददाता, रूपनगर
शुक्रवार को दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं के तहत शहरवासियों ने ज्ञानी जैल ¨सह नगर में नगर सुधार सभा के साथ वाले पार्क में पौधे लगाए। इस पार्क में पौधरोपण अभियान की शुरूआत रेंज आफिसर अनिल कुमार ने पौधा लगाकर की। इस दौरान अर्जुन, आंवला, बिलपत्री के पौधे लगाए गए। जागरण द्वारा चलाए गए पौधरोपण अभियान को वन विभाग पूरा सहयोग दे रहा है। विभाग द्वारा इसके लिए पौधे मुहैया करवाए जा रहे हैं तथा दैनिक जागरण शहरवासियों द्वारा चुनी जाने वाली जगहों पर पौधारोपण कर रहा है। साथ ही लोगों से ये वादा लिया जा रहा है कि पौधारोपण के बाद पौधों की देखभाल स्थानीय लोगों का फर्ज होगा तथा वो इसे कायदे से निभाएंगे भी। इस मौके पर ज्ञानी जैल ¨सह नगर के पार्षदों र¨वदर कौर जग्गी तथा रमन ¨जदल ने विशेष रूप से पौधारोपण अभियान में शिरकत की तथा उन्होंने खुद पौधे लगाए। बता दें कि दैनिक जागरण द्वारा बुधवार से ये अभियान चलाया गया है तथा बुधवार से लेकर अगले दस दिन तक शहर व आसपास इलाके में पौधरोपण किया जाएगा। देखरेख मैं करुंगा: अजय सूद वहीं, पौधारोपण अभियान के दौरान आए अजय सूद ने कहा कि दैनिक जागरण का पौधरोपण अभियान का प्रयास सराहनीय है। सूद ने कहा कि वो पार्क में लगाए गए पौधों की देखरेख खुद करेंगे। पार्क की चारदीवारी मजबूत करे कौंसिल: पार्षद जग्गी उधर, पार्षद र¨वदर कौर जग्गी ने भी पौधरोपण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्क की चारदीवारी की हालत बहुत खस्ता है। नगर कौंसिल प्रबंधन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। पार्क की चारदीवारी की ग्रिल चोरी हो रही हैं। इसलिए यहां पक्की ग्रिल लगाई जाए। इन्होंने भी किया पौधारोपण पौधरोपण अभियान के साथ कांग्रेस के एससी सैल के चेयरमैन राजेश कुमार तथा पार्षद गुरमीत ¨सह ¨रकू, केवल कृष्ण सन्नी पहले दिन से सहयोग दे रहे हैं और हरेक पौधारोपण में पहुंचकर अभियान को प्रोत्साहित कर रहे हैं। शुक्रवार को पौधारोपण मौके पर तुषार सूद ने भी पौधारोपण किया।