Move to Jagran APP

मोरिडा शहर में बेसहारा पशुओं ने किया जीना हराम

मोरिडा के अंदर बेसहारा पशुओं के कारण लगातार हो रहे हादसों के कारण शहरवासियों का जीना मुश्किल हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 05:37 PM (IST)
मोरिडा शहर में बेसहारा पशुओं ने किया जीना हराम
मोरिडा शहर में बेसहारा पशुओं ने किया जीना हराम

संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा शहर के अंदर बेसहारा पशुओं के कारण लगातार हो रहे हादसों के कारण शहरवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। एक तरफ नगर कौंसिल गो सेस के नाम पर शहरवासियों से हजारों रुपये एकत्र कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इन पशुओं की संभाल में नाकाम साबित हो रही है। परविदर सिंह शैंटी, मनजीत सिंह, बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह कंग, चौधरी नर सिंह प्रधान बगावाला सहकारी सभा ने बताया कि बीते दिनों मोरिडा चुन्नी टी, प्वांइट पर एक रहागीर को बेसहारा पशु ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे पहले भी कई व्यक्ति इन पशुओं का शिकार बन चुके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि बेसहारा पशुओं की संभाल का पुख्ता प्रबंध किया जाए। इस संबंधी कौंसिल प्रधान बलविदर सिंह बाजवा, पूर्व प्रधान विजय शर्मा टिकूू और राकेश कुमार बग्गा ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि मोरिडा क्षेत्र में बेसहारा पशुओं को गोशाला नूरपुरबेदी भेजने का प्रबंध किया जा रहा है, जिससे शहर वासियों को ऐसे पशुओं से राहत मिल जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.