कर्मचारियों को पॉवर कालोनी से नूहों कालोनी शिफ्ट नहीं होने देंगे : ढिल्लों
रूपनगर यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों ने पावरकॉम के सीएमडी द्वारा रूपनगर की पॉवर कालोनी में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को नूहों कालोनी शिफ्ट करने का जो फरमान जारी किया है उस फरमान को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाए।
संवाद सहयोगी, रूपनगर: यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों ने पावरकॉम के सीएमडी द्वारा रूपनगर की पॉवर कालोनी में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को नूहों कालोनी शिफ्ट करने का जो फरमान जारी किया है उस फरमान को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाए। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के समक्ष रखते हुए इसका जल्द समाधान करवाया जाएगा इसलिए किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पॉवर कालोनी में रहने वालों की समस्याओं को भली प्रकार से जानते व समझते हैं। उन्होंने पॉवर कालोनी की समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में कालोनी वासियों को किसी अन्य स्थल पर शिफ्ट करना किसी भी स्तर पर जायज नहीं है।