इंजी. पंकज असवाल व एसएस भंगु चुने निर्विरोध सदस्य
बीबीएमबी जोन से पावर विंग के एडिशनल एसई इंजीनियर पंकज असवाल को सदस्य चुना गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 04:33 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 04:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नंगल : पंजाब राज्य इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इंजीनियरिंग एसोसिएशन के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में बीबीएमबी जोन से पावर विंग के एडिशनल एसई इंजीनियर पंकज असवाल को सदस्य चुना गया है। इसके अलावा रोपड़, मोहाली, आनंदपुर साहिब हाडल प्रोजेक्ट जोन से इंजीनियर एसएस भंगु निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। ओपन केटेगरी नुहों कॉलोनी रोपड़ से भी मतदान हुआ है।
इस मौके पर डिप्टी चीफ इंजीनियर हाइडल गुरचरण सिंह बंगा व अन्य सदस्य मनविंदर सिंह, प्रवीन धीमान, गुरप्रीत सिंह, अविनाश शर्मा, सुखविंदर सिंह, मनोज कुमार, जसपाल सिंह, प्रितपाल सिंह, सुनील पाल, विनोद शर्मा ने भी मतदान में भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें