बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मोरिडा मोरिडा की शहीद भगत सिंह नगर कॉलोनी में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 10:28 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 06:31 AM (IST)
संवाद सूत्र, मोरिडा
मोरिडा की शहीद भगत सिंह नगर कॉलोनी में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस थाना मोरिडा के अनुसार मृतक प्रेम सिंह (75) पुत्र तुल्सीराम की लड़कियां अवतार कौर और नरिदर कौर ने पुलिस को बताया कि सुबह उनके पिता प्रेम सिंह को फोन किया, लेकिन प्रेम सिंह ने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद उन्होंने घर जाकर देखा कि प्रेम सिंह का शव घर में पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। डीएसपी सुखजीत सिंह विर्क ने बताया कि यह मामला कत्ल का लगता है, क्योंकि मृतक प्रेम सिंह के शव पर जख्मों के निशान हैं। जिसकी गहराई के साथ जांच की जा रही है ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें