जागरण संवाददाता, नंगल : शहर में शहीद भगत सिंह नगर के पास से निकलती नहर में डेढ़ महीने पहले डूबी 11 किशोरी का आज तक पता नहीं चल सका है। झुग्गी बस्ती में रहने वाली अनीता ने बताया कि उनकी बेटी गत 24 मई को नहर में डूब गई थी, उसका आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। अनीता ने बताया कि 11 साल की उसकी बेटी रिया सुन व बोल नहीं पाती थी। अपने स्तर पर दूर तक जाकर उसे ढूंढने की कोशिश किए पर कहीं पता नहीं चला। वह विभोर साहिब के एक स्कूल में पढ़ रही थी। उसका परिवार मेहनत मजदूरी कर पेट पालता है। उसने बताया कि नहर के किनारे लगाई गई जालियों के मध्य बनाया गया एक गेट खुला पड़ा था। उसी गेट से होते हुए रिया एक लड़के के साथ नीचे नहाने नहर के पास चली गई थी, जहां पर वह डूब गई थी
इस बारे में नंगल के थाना प्रभारी दानिश वीर सिंह ने बताया कि लड़की को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। अभी तक कुछ पता नहीं चला है। निहाल का भी नहीं मिला कोई पता
गत शुक्रवार दोपहर शहर के वरुण देव मंदिर के पास घाट पर डूबे किशोर का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। इंदिरा नगर में रहने वाला 15 वर्षीय निहाल यादव कल घर से घाट पर नहाने के लिए गया था। देखते ही देखते नहर के गहरे पानी के उफान में समा गया। उसके पिता संतोष यादव ने बताया कि वह नंगल के लड़कों के सरकारी सीसे स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था।
a