जरूरतमंदों की सेवा ही इंसान का असली धर्म : डॉ. राणा
पीर बाबा जिदा शहीद स्थान नूरपुरबेदी के समूह सेवादारों द्वारा मुख्य सेवादार चन्नण सिंह की अगुवाई में पीजीआई के मरीजों के लिए 19वीं लंगर सेवा भेजी गई। इस मौके विशेष रूप में उपस्थित हुए भारत विकास परिषद संस्था के पूर्व अध्यक्ष डा.राकेश राणा ने लंगर वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जरूरमंदों की सेवा करना ही इंसान का असली धर्म है ताकि उसका अपना व दूसरों का भला हो सके।
संवाद सहयोगी नूरपुरबेदी : पीर बाबा जिदा शहीद स्थान नूरपुरबेदी के समूह सेवादारों द्वारा मुख्य सेवादार चन्नण सिंह की अगुआई में पीजीआइ के मरीजों के लिए 19वीं लंगर सेवा भेजी गई। भारत विकास परिषद संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राकेश राणा ने लंगर वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जरूरमंदों की सेवा करना ही इंसान का असली धर्म है, ताकि उसका अपना और दूसरों का भला हो सके। उन्होंने लंगर के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मुख्य सेवादार चन्नण सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों और सेवादारों द्वारा की जा रही उक्त सेवा एक मिसाल है जिसका अनुसरण करके अन्य सामाजिक संगठन भी समाज भलाई की दिशा में बहुमूल्य योगदान डालने के लिए आगे आएं। इसके उपरांत पीजीआइ चंडीगढ़ में पहुंचकर सेवादारों ने लंगर बांटा। इस मौके शशिकांत चंदन, मदन गोपाल, बाबा बेअंत सिंह, दीपू, राज कुमार बावा, रूबी, राज कुमार बावा, खुशहाल काला व गोगी आदि उपस्थित थे।