7 को गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब पहुंचे नगर कीर्तन, तैयारियों को लेकर की चर्चा
श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से सजाए गए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन सात अगस्त कोमोरिडा पहुंचेगा।
संवाद सूत्र, मोरिडा : श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से सजाए गए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन सात अगस्त कोमोरिडा पहुंचेगा। इसे लेकर गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब में पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब सतवंत कौर संधू व एसजीपीसी सदस्य अजमेर सिंह की अध्यक्षता में स्वागत की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक की गई। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें श्री ननकाना साहिब से सजाए गए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का मोरिडा में पहुंचने पर श्रद्धा व धूमधाम के साथ स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नगर कीर्तन के दौरान अलग-अलग गुरुघरों से होते हुए सात अगस्त को गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब मोरिडा में पहुंचेगा। उन्होंने नगर कीर्तन के साथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस मौके पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब सतवंत कौर संधू ने कहा कि शभी धर्मो के लोगों को जात-पात से ऊपर उठकर पाकिस्तान से आ रहे श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित आ रहे अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का स्वागत करना चाहिए। इस मौके जुगराज सिंह राजू मानखेड़ी, दविदर सिंह मझैल, हरपाल सिंह दातारपुर, बलदेव सिंह चक्कल, अजीत सिंह रत्नगढ़, गुरमेल सिंह डूमछेड़ी, मलकीयत सिंह चक्कल, जरनैल सिंह सुक्खोमाजरा, अमरजीत सिंह कांसल, मलकीयत सिंह ढाडी, जयमल सिंह, जस्सा सिंह, महिदर सिंह, अमरजीत सिंह अमराली, सुरिदंर सिंह डूमछेड़ी, मुख्तियार कौर आदि उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप