दो दिन वकील लापता
मोरिडा से दो दिन पूर्व लापता हुए एडवोकेट कुलबीर सिंह चौहान के मामले को मोरिडा पुलिस ने सुलझाने का दावा तो किया है लेकिन पुलिस अभी यह जानकारी नहीं दे रही कि लापता वकील के मामले में क्या तथ्य सामने आए हैं।
संवाद सूत्र, मोरिडा : मोरिडा से दो दिन पूर्व लापता हुए एडवोकेट कुलबीर सिंह चौहान के मामले को मोरिडा पुलिस ने सुलझाने का दावा तो किया है लेकिन पुलिस अभी यह जानकारी नहीं दे रही कि लापता वकील के मामले में क्या तथ्य सामने आए हैं।
एकवोकेट कुलबीर सिंह चौहान दो दिन पहले मोरिडा के पास पड़ते गांव धनौरी में किसी शोक समागम में आए थे, जिसके बाद वो लापता हो गए। शनिवार को वकील के परिवारिक मेंबरों ने मोरिडा थाने में वकील के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी सुखजीत सिंह विर्क ने मामला लगभग सुलझा लिया गया है लेकिन अभी विभिन्न पहलुओं पर आधारित जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक सारी जांच पूरी हो जाएगी। वैसे सूत्रों से यह पता चला है कि मोरिडा पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ की जा रही है।