बाबा सादी सिंह की पुण्यतिथि पर करवाया कीर्तन दरबार
गुरुद्वारा हेड दरबार टिब्बी साहिब में बाबा सादी सिंह जी की वार्षिक पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
संवाद सहयोगी, रूपनगर : गुरुद्वारा हेड दरबार टिब्बी साहिब में बाबा सादी सिंह जी की वार्षिक पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके कीर्तन दरबार भी करवाया गया। आयोजन के दौरान जहां बड़ी संख्या में संगत ने गुरुघर में माथा टेका, वहीं पंथ के रागी व ढाडी जत्थों ने शबद गायन से संगत को निहाल भी किया। इस मौके गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रबंधक संत बाबा खुशहाल सिंह व संत बाबा अवतार सिंह ने संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़कर गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बाबा अवतार सिंह ने बाबा सादी सिंह के जीवन के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। उन्होंने संगत को पतितपन छोड़ते हुए गुरुघर के साथ जुड़ने व गुरुओं के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके गन्ने के रस के साथ साथ विभिन्न व्यंजनों का लंगर भी लगाया गया।